मेथी पराठा (Methi Paratha) |How to make fenugreek paratha recipe | पौष्टिक मेथी पराठा


मेथी पराठा (Methi Paratha)

मेथी -पराठा -Methi - Paratha

नमस्कार आज मै आपके सामने रेसिपी लायी हु उसका नाम है मेथी का पराठा जिसको मै हराभरा पराठा कहेती हूँ.यह ग्रीन टेक्सचर मै दिखता है इसलिए मै इसे ग्रीन पराठा कहेती हूँ.तो चलिए शुरु करते है यह मजेदार रेसिपी मेथी पराठा.



सामग्री – (Ingtredients)

  • दो मेथी की पेंधी
  • आधा चमच्च हल्दी
  • आधा चमच्च जीरा सीड्स
  • एक चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • एक चमच्च जीरा पाउडर
  • एक चमच्च धनिया पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • लहसुन के 5 से 6 छोटे छोटे टुकड़े
  • गार्लिक का एक टुकड़ा
  • 2 बाउल गेहू का आटा
  • 1 बाउल बेसन का आटा (ऑप्शनल )
  • देसी घी  / तेल (Oil)

 

बनाने की विधी – Process to make

सबसे पहिले 2 मेथी की पेंधी लिजिए,उसे आछेसे धोकर,छोटे छोटे टुकड़ो मै कांट लीजिये.अब एक बर्तन मे मेथी के टुकडे किये हुए पंतोंको लीजिये.आधा चमच्च हल्दी डालिए.आधा चमच्च जीरा सीड्स डालिए.एक चमच्च लाल मिर्च पाउडर डालिए. एक चमच्च धनिया पाउडर और एक चमच्च जीरा पाउडर डालिए.नमक स्वाद अनुसार डालिए.अब लहसुन और गार्लिक के टुकड़े लीजिये और उसका पेस्ट बनाकर मेथी मे डालिए.अब सबको मिक्स कीजिये.दो बाउल गेहू का आटा और बेसन का आटा मिक्स कीजिये.बेसन का आटा ऑप्शनल है.लेकिन मे यहाँ बेसन का आटा डाल रही हु,इसके कारण मेथी पराठा का स्वाद आछा हो जाता है.याद रखे मेथी और आटा का कॉम्बिनेशन बराबर रहे.हमने थोडा नमक पहिले डाला था.अब आटेमे थोडा नमक डालिए स्वाद अनुसार.अब थोडा थोडा पानी डालकर आंटे को भुन लीजिये.मेथी के पंतोंसे भी पानी आ सकता है इसलिए पानी थोडा थोडा डालिए.अगर मेथी या आटा जादा हो जाये तो आप ठिकसे देखकर आटा और मेथी का मिश्रण कीजिये,थोडा तेल हातोमे लगाकर मेथी और आटे को मिक्स कीजिये.अब कुछ देर तक मतलब 10 से 15 मिनट तक मिक्सचर को ढक कर रख दीजिये.अब मेथी के आंटे को रोटी की तरह बेल लीजिये,याद रखिये जादा पतला या जादा मोटा नहीं बेलना.मेथी आटा बेलने के बाद अब तवे पर इसे शेकने रखे,गैस का आच मध्यम रखे,आप मेथी पराठा शेकने के लिए तेल या देसी घी का इस्तेमाल कर सकते है.एक पराठा बनने मै लगभग 4 से 5 मिनट लग सकते है.अगर आपको मेथी पराठा कुरकुरा,क्रिस्पी चाहिए तो मध्यम आंच पर कुछ और देर पकाए.मेथी पराठा तैयार होने के बाद आप इसको दही के साथ खाइये,आपको मज़ा आजायेगा.सो कैसी लगी आपको यह मेथी पराठा की रेसिपी,मुझे निचे कमेंट करके बोलिए..





एक टिप्पणी भेजें

Please do no enter any spam link in comment box

और नया पुराने