HOW TO MAKE MASALA BHINDI | मसालेदार भिन्डी | मसाला -ए -भिन्डी रेसिपी.

मसालेदार भिन्डी (Bhindi Masala) मसाला -ए -भिन्डी

भिंडी की सब्जी मे मसालेदार भिन्डी का तो जबाव ही नहीं.इसलिए में इसको बोलती हु मसाला -ए -भिन्डी

मसालेदार भिन्डी-Bhindi Masala-मसाला -ए -भिन्डी

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhindi Masala

तेल 2 से ३ चमच्च,
250 ग्राम ताजा भिन्डी 
2 मध्यम आकार के टोमेटो का पेस्ट
2 मध्यम आकार का प्याज का पेस्ट
2 लाल या हरी ताज़ी मिर्च
10 से 15 लहसून के छोटे टुकडे
50 से 60 मिली क्रीम / ताजा मलाई
आधा चमच हल्दी
स्वादअनुसार नमक
तड़का लगाने के लिए जीरा और राई आधा आधा चम्मच
एक चमच जीरा पाउडर
दो चमच धनिया पाउडर 
दो चम्मच रेड चिल्ली पाउडर
एक चम्मच गरम मसाला
आधा चम्मच अमचूर पाउडर
2 से ३ चम्मच दही (ऑप्शनल)
2 चमच कसूरी मेथी पाउडर

विधि - How to make Bhindi Masalal

भिन्डीको धोके पूरीतरह सुखाले.भिन्डी बड़े बड़े टुकड़ोमे काट ले.एक भिन्डी का 2 या ३ लम्बे लम्बे टुकड़े करले.एक कढाई मै 2 से ३ चमच तेल गरम करे और आंच को हाई और मध्यम मेन्टेन रखेते हुए भिंडी को 
हल्का सुन्हेरा होनेतक भून ले.तक़रीबन 8 से 8 मिनट का समय लगेगा.फिर भिन्डी को निकलकर अलगसे एक बर्तन पर रखे.अब दुसरे कढ़ाई मे 2 चमच तेल डालके उसमे जीरा और राई का तडका दे.फिर मिर्ची  और लहसुन के टुकडे डाले.मिर्च और लहसुन को 10-12 सेकंड भूनने के बाद प्याज का पेस्ट डाले और प्याज को 4 -5  मिनट भुनले.फिर टमाटर के पेस्ट को डाले और उसे भी 3 -4 मिनट तक भुनले.फिर  बताये गए मसाले डाले हल्दी,धनिया,जीरा पाउडर,लाल मिर्च पाउडर डाले और आछेसे चलाये.मीडियम आंच मै 5 मिनट तक  पकाले.अब क्रीम डाले और मसाले के साथ आछेसे मिक्स करे.क्रीम डालते वक़्त आंच लो रखे.अब थोडासा 200 मिली पानी डालेंगे और स्वाद अनुसार नमक.और उबाल आने देंगे और फ्राई कियेहुए भिन्डी डाल देंगे.सारे मसाले के साथ मिक्स कर दीजिये.भिन्डी डालने के बाद मध्यम आंच पर 2 मिनट पकाले.2 मिनट बाद फाइनली आमचूर पाउडर,गरम मसाला डाले चलाले फिर कसूरी मेथी डाले और चलाये.अब आपकी मसलाये भिन्डी रेडी है,गरमा गरम रोटी के साथ खाये.









अगर आपको यह रेसिपी पसंद आती है तो प्लीज यह पोस्ट सबके साथ शेयर कीजिये .

एक टिप्पणी भेजें

Please do no enter any spam link in comment box

और नया पुराने