चिकन कोल्हापुरी-
आपने चिकन तो घर मे बनाकर
बहुत बार खाया होगा,लेकिन कोल्हापुरी चिकन या चिकन कोल्हापुरी की बात ही कुछ और
है.यह रेसिपी कोल्हापुरी लोगोंकी तरह तीखा,स्पाइसी और कड़क होता है.कोल्हापुर मे
लोग अलग अलग तरीके से कोल्हापुरी चिकन बनाते है,मै यहाँ जो रेसिपी मुझे आती है वो
मै आपसे शेयर कर रही हु,मुझे आशा हिया आपको यह कोल्हापुरी चिकन रेसिपी पसंद आएगी.
यहापर मै 1 kg चिकन की रेसिपी बना रही हु.
सामग्री (Ingredients)
- एक किलोग्राम चिकन
- तीन बड़े साइज़ के कटे हुए प्याज
- तीन बड़े साइज़ के कटे हुए टमाटर
- हरे धनिये के पत्ते
- धनिये पाउडर
- जीरा पाउडर
- 50 गार्म वाइट तील
- 50 ग्राम कोकोनट
- हल्दी
- स्वाद अनुसार नमक
- एलायेची पाउडर
- 4 से 5 लवंग
- एक जायफल
- एक जायपत्री
- कोल्हापुरी लाल चटनी 2 से ३ चमच
- हरी मिर्च (ऑप्शनल)
- बड़ा साइज़ एक लहसुन और एक अदरक
बनाने की विधी – Process to make
सबसे पहिले चिकन को
आछेसे धोकर साफ़ करे.फिर एक चमच नमक डालिए,फिर थोडीसी हल्दी लगभग 2 चमच,एक चमच जीरा
और धनिया पाउडर डालिए,अब चिकन को एक दूसरे के साथ मिला लीजिये.10 से 15 मिनट तक मिक्स
होने के लिए रखे.अब कढाई मे एक छोटा चमच तेल डालिए और प्याज को कढाई मे फ्राई करे.लहसुन
और अदरक को कढाई मे डाल कर मिक्स करे.अब थोडा फ्राई होने के बाद गैस बंद करे और
प्याज को एक थाली मे निकले थोडा ठंडा होने के बाद प्याज,लहसुन और अदरक मिक्सचर
ग्रैंदर मे पेस्ट बनाए.इसका यह फायदा होगा चिकन की ग्रेवी आछी होगी.अब 50 ग्राम
कोकोनट के टुकड़े और 50 ग्राम वाइट तील,जायफल,जायपत्री,थोड़ी धनिये के पत्ते, 4 से 5
हरी मिर्च के टुकड़े,4 से 5 लवग और हरी एलायेची.अब इनसबको मिक्सचर ग्राइंडर मै डाल
कर मिक्स करे.यह भी चिकन के ग्रेवी बनाने मे काम आता है.
कढाई मे 1 से 2 चमच
तेल डालिए,थोडा तेल गरम होने के बाद गैस
का फ्लेम हाई मै रखकर चिकन को कढाई मे डालिए और अछसे चलाये,2 से 3 मिनट तक मध्यम
से हाई आंच मे कुक करेने रखे,अब चिकन को समय समय पर चलाते रहे ताकि चिकन जले ना.
चिकन को कुक करते करते अब हम ग्रेवी को बनाते हिया,इसके लिए एक कुककर मे थोडा तेल डाले,तेल गरम होनेके बाद कुकर मे लहसुन का पेस्ट,प्याज का पेस्ट डालिए,और तबतक फ्राई करे जबतक प्याज का पानी ना सुख जाये.लगभग 5 से 6 मिनट कुक करे.इसमे अब छोटे छोटे कटे हुए टमाटर को डालिए,आप टमाटर का पेस्ट बनाकर भी डाल सकते है.मध्यम आंच पर टमाटर को गलने दे,चिकन को मध्यम आंच पर पकाते रहे जबतक चिकन मे जो पानी की मात्रा कम ना हो जाये.
टमाटर गलने के बाद कुकर मै हमने जो कोकोनट का पेस्ट डालिए और आछेसे पकाए,लगभग 8 से 10 मिनट तक.अब अक चमच हल्दी,जीरा पाउडर,धनिया पाउडर डालिए.कोल्हापुरी लाल चटनी 2 से ३ चमच डाले और चलाते रहे.याद रखे आपको कितना तीखा चाहिए उसी हिसाब से चटनी डालिए.कोल्हापूरी चिकन मे तीखा जादा डालते है.ग्रेवी मे थोडा पानी डालकर कुक करने रखे.आपको ग्रेवी गाढ़ी या पतला करना हिया उसी हिसाब से पानी डालिए.अब ग्रेवी मै कुक किये हुए चिकन को कुकर मे डालिए.अब बारी है नमक की,याद रखे हमने चिकन मै शुरु मै थोडा नमक डाला था.सो अब नमक डालिए अपने स्वाद अनुसार.अब कोल्हापुरी चिकन को मध्यम आंच पर 5 से 6 मिनट कुक करे.आपकी कोल्हापुरी चिकन तैयार हिया खाने के लिए.
नोट -मैंने
चिकन को पहिले फ्राई करते टाइम 7 से 8 मिनट कुक किया था और लास्ट मे 5 से 6 मिनट
भी कुक किया.चिकन को जादा देर तक ना पकाए इसे चिकन के स्वाद मै फरक पड़ता है.चिकन
की सॉफ्टनेस चली जाती है जादा देर तक पकनेसे.
